चरमपंथियों को हाशिए पर करें एशियाई देश : नजीब
कम्बोडिया में 'इंटरनेशनल कंफ्रेंस ऑफ एशियन पालिटिकल पार्टीज' (आईसीएपीपी) की छठी आम सभा को संबोधित करते हुए नजीब ने कहा, "वैश्वीकरण की शक्तियों और आर्थिक शक्ति के रूप में उभरे भारत और चीन ने एशिया के प्रति विश्व का नजरिया बदल दिया है।"
उन्होंने कहा, "मैं कई बार कह चुका हूं कि मसला मुस्लिम और गैर मुस्लिम का नहीं है, बल्कि चरमपंथियों और इस्लाम, ईसाई, यहूदी और हिंदू धर्म के उदारवादी लोगों के बीच का है।"
समाचार एजेंसी 'बेरनामा' के मुताबिक नजीर ने सभी समुदायों के उदारवादी लोगों से आह्वान किया कि वे 'अपनी कट्टरता और पूर्वाग्रह से विश्व को बंधक बनाने वाले' चरमपंथी समूहों को हाशिए पर करें।
उन्होंने कहा, "कुछ जगहों पर चरमपंथी समूहों की इकाइयां घृणा का संदेश फैला रही हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि एशिया आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा है। ऐसे में चरमपंथियों और आतंकवादियों द्वारा किसी तरह का व्यवधान एशिया के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करने में एशिया के राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि दो दिनों की आईसीएपीपी की बैठक में 51 देशों के 317 एशियाई राजनीतिक दलों के 300 से अधिक नेताओं ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications