आदर्श घोटाला : महाराष्ट्र के 15 नौकरशाह को नोटिस
मुम्बई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। आदर्श को-आपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी घोटाला मामले पर कड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 15 नौकरशाहों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया। इनमें से अधिकांश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं जो इस सोसाइटी के सदस्य भी हैं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नागरिक सेवा के 11 अधिकारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। शेष चार अधिकारियों को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।
नौकरशाहों को मुख्य सचिव जे.पी. डांगे द्वारा भेजे गए नोटिस में सरकार को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
अन्य सवालों के अलावा नौकशाहों से यह भी पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में वे आदर्श को-आपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सदस्य बने और 31 मंजिली इमारत में साधन संपन्न फ्लैटों के लिए खर्च किए उनके धन का स्रोत क्या है।
उल्लेखनीय है कि दो माह पहले आदर्श हाउसिंग घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पद छोड़ना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications