छोटे राज्यों का सबसे अच्छा शहर है अगरतला

दिल्ली में डीआरडीओ भवन के डॉक्टर डी.एस. कोठारी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्य सचिव सुदीप कुमार रॉय ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

अगरतला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "विशेष समूह में शामिल राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में शहरी गरीबों की बुनियादी सेवा (बीएसयूपी) योजना पर पहल किए जाने पर यह पुरस्कार दिया जाता है।"

मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने कहा, "झुग्गी बस्ती में रहने वाले हजारों लोगों को पक्का और स्थाई घर मुहैया कराए जाने के बाद हमने बेघर शहरी गरीबों के लिए सात आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत बीएसयूपी योजना को लागू करने के लिए 17 करोड़ रुपये दिए थे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार की एक टीम राज्य के दौरे पर आई थी और योजना को लागू किए जाने की भारी सरहना की थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+