स्कूल का द्वार गिरने से छात्रा की मौत, 2 घायल
यह घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के धनुआ प्राथमिक स्कूल की है, जहां भोजनावकाश के समय लोहे का द्वार गिरने से आसपास खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
पुलिस ने देर शाम घटना के बारे में अधिकारिक रूप से जानकारी दी। थाना प्रभारी के.के. बड़बोती ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में कक्षा एक में पढ़ने वाली काजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहपाठी खुशबू और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हेमंत की हालत नाजुक बनी हुई है। बड़बोती ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications