दूसरे राज्यों की परियोजनाओं को डीएमआरसी का मार्गदर्शन
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि उनके इंजीनियर चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, लुधियाना, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि और जयपुर की मेट्रो परियोजनाओं में मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने हाल ही में डीएमआरसी को कोच्चि मेट्रो परियोजना के लिए संपर्क किया और इस कार्य के लिए 159 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी।
उधर, डीएमआरसी ने जयपुर में नौ स्टेशनों वाली और 9.25 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications