बेसल 3 के लिए भारतीय बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी : सुब्बाराव
बैंक अधिकारियों के एक सम्मेलन में सुब्बाराव ने कहा, "हमारे मूल्यांकन के मुताबिक भारतीय बैंकों को मात्रा और गुणवत्ता के मामले में किसी भी स्तर पर नए पूंजी नियमों को लागू करने में कोई परेशानी नहीं होगी।"
रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सुब्बाराव ने कहा, "भारतीय बैंक नए पूंजी नियमों को आसानी से लागू कर लेंगे।"
उन्होंने कहा कि भारतीय बैंकों में कुल पूंजी और जोखिम पूर्ण सम्पत्तियों का अनुपात 30 जून 2010 को 11.7 प्रतिशत था जबकि बेसल 3 नियमों के अनुरूप इसे 10.5 प्रतिशत होना चाहिए।
भारतीय बैंकों के पास प्रथम श्रेणी (टियर-1) पूंजी 9 प्रतिशत है जबकि बेसल 3 नियमों के मुताबिक 8.5 प्रतिशत प्रथम श्रेणी पूंजी उपलब्ध होनी आवश्यक है।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि साल के अंत में बेसल 3 नियमों का अंतिम प्रकाशन होने के बाद बैंकों की पूंजीकरण स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications