चीन की कम्पनियां जांच के घेरे में
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी व्यवसायिक गतिविधियां चला रहीं चीन की कम्पनियों पर सरकार की कड़ी नजर है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को बताया गया कुछ चीनी कम्पनियां भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी परियोजनाएं चला रही हैं।
भारत ने हमेशा ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीनी कम्पनियों के परियोजनाएं चलाने पर आपत्ति जताई है और चीनी कम्पनियों का ऐसा करना कश्मीर मुद्दे पर उसकी तटस्थता के आधिकारिक दावे के उलट है।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "निश्चित रूप से हमारी नजर चीन की उन कम्पनियों पर है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी परियोजनाएं चला रही हैं और भारत में भी काम कर रही हैं। हम तय कर रहे हैं कि हमें क्या करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications