दुख और कष्ट से भरा है गस पीड़ितों का जीवन : शिवराज
उन्होंने कहा कि पीड़ितों का जीवन खुशियों से भरने का संकल्प ही इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
भोपाल गैस हादसे की 26वीं बरसी पर बर्कतउल्ला विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय भवन में श्रद्घांजलि और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ी के सामने सवाल है कि आखिर विकास की यह कीमत कहां तक उचित है। ऐसा विकास क्यों और किसके लिए हो रहा है। इस पर विचार करना होगा।
चौहान ने कहा कि मानव निर्मित त्रासदी में मौत का दर्द कुछ ज्यादा होता है। यह कबूल करना होगा कि इंसान की कीमत पर विकास नहीं हो सकता। श्रद्घांजलि के बाद सर्वधर्म सभा भी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications