दिल्ली में विस्फोटकों के साथ नेपाली गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम को मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके से 40 वर्षीय लोक नाथ पंथ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसपाल सिंह ने कहा, "हम विस्फोटकों के आपूर्तिकर्ता और उसके ग्राहकों के बारे में छानबीन कर रहे हैं। संदेह है कि लोक नाथ लम्बे समय से नेपाली माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करता रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications