बंगाल में सड़क हादसा, 5 की मौत
कोलकाता, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में शुक्रवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुबह में बर्धवान जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर सुईदी मोड़ के निकट पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री ने आसनसोल के उपमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।"
उन्होंने कहा, " कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बस का चालक आगे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और यही कारण रहा होगा कि बस ट्रक से टकरा गई। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था।"
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायल 25 लोगों में 15 को आसनसोल के उपमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। बाकी के यात्रियों का उपचार आज पास के निजी नर्सिग होम में किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications