तमिलों की रैली के विरोध में श्रीलंकाई मंत्री का प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'नेशनल फ्रीडम फ्रंट' पार्टी के प्रमुख और निर्माण मंत्री विमल वीरावास्ना ने कहा कि ब्रिटिश सरकार राजपक्षे के खिलाफ लंदन में हुए प्रदर्शन को रोकने में नाकाम रही है। इससे राष्ट्रपति और देश का अपमान हुआ है।
राजपक्षे गुरुवार को ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे लेकिन तमिल समूहों के विरोध प्रदर्शन के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
तमिल समूहों ने मई 2009 में 'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम'(लिट्टे) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान मानवाधिकारों के हनन को लेकर राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
वीरावास्ना ने कहा, "ब्रिटेन में लिट्टे पर प्रतिबंध होने के बावजूद ब्रिटिश सरकार ने लिट्टे समर्थित समूहों को प्रदर्शन करने की छूट दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications