लखनऊ : बहुमंजिली व्यवसायिक इमारत में आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले लालबाग बाजार की एक बहुमंजिला व्यवसायिक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरा मच गई। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।इस बहुमंजिला व्यवसायिक इमारत की विभिन्न मंजिलों पर कार और मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स की दुकानें थीं। सुबह अचानक तीसरे माले पर लगी आग ने देखते ही देखते भीषण रूप अख्तियार कर दूसरे माले की व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया।

लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि समय पर पहुंचे अग्निशमनकर्मयि ने आग को पास की सटी व्यवसायिक इमारत में फैलने से रोक लिया। चार दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं, जल्द आग को पूरी तरह से बुझा दिए जाने की संभावना है।

तिवारी ने कहा कि घटना के वक्त बहुत सारे लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। कुछ अपने आप बाहर निकल आये थे और कुछ को अग्निशमनकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसी आशंका है कि बिजली के शार्ट-सर्किट के चलते आग लगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+