जल्द ही इतिहास बन जाएगा विकिलीक्स : अमेरिका
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने मुंटर के हवाले से कहा है, "अमेरिका ने विकिलीक्स को खारिज कर दिया है और यह अमेरिका और पाकिस्तान के बीच कोई गलतफहमी नहीं पैदा कर पाएगा।"
मुंटर ने कहा कि आपसी सहयोग दोनों देशों के बीच दोस्ताना सम्बंधों को मजबूत करेगा। दोनों देश मानवता की रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं और यह युद्ध किसी कीमत पर जीता जाना चाहिए।
मुंटर ने पाकिस्तान के गाजी हवाई अड्डे पर कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान को अपना सहयोग देता रहेगा। अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान की लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हों।
मध्य पाकिस्तान में स्थित गाजी हवाईअड्डे पर एक जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुंटर ने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान से किए सभी वादे पूरे कर रहा है और दोनों देश आपस में खुफिया जानकारियां साझा करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications