फेसबुक के सह-संस्थापक शुरू करेंगे 'जूमो'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्रिस कहते हैं कि वर्ष 2010 में प्रौद्योगिकी में आधुनिकता और लाखों लोगों के मदद के इच्छुक होने के बावजूद ऐसा कोई नेटवर्क शुरू नहीं हुआ था जो मुद्दों के आधार पर लोगों को और सामाजिक संगठनों को जोड़ सके।
'जूमो' से दुनियाभर के 3,500 सद्भावना संगठन जुड़ सकेंगे। इसमें युगांडा की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए की गई पहल सहित करीब 200 विषयों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है।
गौरतलब है कि क्रिस और मार्क जुकरबर्ग ने 2004 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के साथ लोकप्रिय सोशल नेटवर्क फेसबुक की शुरुआत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications