तकनीकी खराबी से द्वारका-नोएडा मेट्रो रूट प्रभावित
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, "तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। खराबी की वजह से मेट्रो रेलगाड़ियों के परिचालन में 10-20 मिनट तक की देरी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है।"
एक यात्री राजी मिश्रा ने कहा, "एक तो वैसे ही द्वारका-नोएडा रूट काफी व्यस्त रहता है। तकनीकी खराबी की वजह से स्टेशनों पर भीड़ और बढ़ गई। मैने राजीव चौक पर कुछ समय तक मेट्रो का इंतजार किया लेकिन भीड़ को देखकर मैने ऑटोरिक्शा पकड़ना ही बेहतर समझा।"
एक अन्य यात्री अभिषेक सिंह ने कहा कि मेट्रो दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी है लेकिन इस तरह की तकनीकी खराबी आए दिन सामने आ रही है जिससे इस पर से भरोसा उठ रहा है। इससे पहले मैं सोचता था कि एक निश्चित समय के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंच जाऊंगा लेकिन अब ऐसा नही रहा।
इससे पहले नवंबर में जहांगीरपुरी-गुडगांव मेट्रो रूट बाधित हो गया था जिससे हजारों लोग विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications