स्पेन में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी
श्रम एवं आव्रजन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार महीनों में स्पेन में बेरोजगारों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 2,41,348 (6.4 प्रतिशत) बढ़ी है।
रोजगार मंत्री मैरी लुज रॉड्रिग्ज ने कहा कि नवम्बर में बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि 1998 के बाद की सबसे कम वृद्धि है इसलिए कहा जा सकता है कि श्रम बाजार की स्थिति में सुधार हो रहा है।
वैश्विक आर्थिक मंदी और हाउसिंग क्षेत्र में भारी गिरावट के चलते स्पेन में बेरोजगारी की दर 20 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
प्रधानमंत्री जोस लुइस रॉड्रिग्ज जपाटेरो ने बुधवार को घोषणा की थी कि बेरोजगारों को पिछले 24 महीने से दिया जा रहा 560 डॉलर का बेरोजगारी भत्ता फरवरी में खत्म किया जाएगा।
बेरोजगारी भत्ता खत्म करने का यह कदम अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications