उप्र में छात्र की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के बरहद थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव की है, जहां गुरुवार रात मोटरसाइकिल सवार रिंकू पाठक ने अपने दो साथियों के साथ नवनिर्वाचत ग्राम प्रधान उमाशंकर राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी।
बरहद थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि वे तीनों कथित तौर पर हत्या करके मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। तभी उसमें कुछ खराबी आ गई और पीछा कर रही भीड़ ने रिंकू को उसके एक साथी के साथ पकड़ लिया जबकि एक अन्य फरार हो गया।
तिवारी के मुताबिक भीड़ ने पाठक और उसके साथी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिसमें पाठक की मौत हो गई। वह स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जमुहाई में 12वीं का छात्र था। उसकी उम्र 18 साल के आस-पास लग रही है।
पुलिस का कहना है कि पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल पाठक के साथी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तिवारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि पाठक और अन्य दोनों साथी रिश्तेदार थे। तीनों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications