भारत के सच्चे मित्र थे सोलार्ज : मीरा शंकर
मीरा शंकर ने कहा, "यह एक गहरी क्षति है। भारत ने अपना एक सच्चा मित्र खो दिया है।" सोलार्ज का 29 नवंबर को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
वाशिंगटन में गुरुवार को आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने पहुंची शंकर ने कहा, "सोलार्ज एक सम्मानित व्यक्ति होने के साथ ही एक अच्छे नेता भी थे। विदेश नीति को लेकर उनकी अच्छी सोच थी। वह लोकतंत्र और मानवाधिकार के पक्के समर्थक थे। भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया था।"
मीरा शंकर ने कहा, "भारत के प्रति उनके प्रेम की झलक इस बात से ही मिलती है उन्हें 'द कांग्रेसमैन फ्रॉम बाम्बे' के नाम से भी जाना जाता था। वह 'नेहरू जैकेट्स' के काफी शौकीन थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications