उड़ीसा में नक्सलियों ने पुलिस चौकी उड़ाई
भुवनेश्वर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। नक्सलियों की सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गोरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे पीएलजीए सप्ताह के दौरान उड़ीसा के क्योंझर जिले में गुरुवार को एक पुलिस चौकी को उड़ा दिया।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मारिक ने कहा कि गुरुवार रात लगभग 20-30 विद्रोहियों ने बांसपल इलाके में बारूदी सुरंग का प्रयोग कर पुलिस चौकी को उड़ा दिया। चौकी के अंदर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
मारिक ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस चौकी में केवल एक ही कमरा था और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।"
वर्षगांठ के मौके पर नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे पीएलजीए सप्ताह के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ। पीएलजीए सप्ताह गुरुवार से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा और इस दौरान नक्सली नई लोगों को भर्ती करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications