अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी
अक्टूबर में अमेरिका में घरों की बिक्री उम्मीद से ज्याादा 10 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इसके अलावा कई बड़े खुदरा कारोबारियों की बिक्री में भी इजाफा दर्ज किया गया है।
इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि धीमे सुधार से मुश्किल में नजर आ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब तेजी पकड़ रही है। बुधवार को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा था कि अमेरिका के 12 में से 10 क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की विकास दर सकारात्मक रही है।
डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक गुरुवार को 106.63 अंक (0.95 प्रतिशत) बढ़कर 11,362.4 अंक पर बंद हुआ। नास्डेक सूचकांक 29.92 अंक (1.17 प्रतिशत) बढ़कर 2,579.35 अंक पर बंद हुआ।
न्यूयार्क में कच्चे तेल की कीमतें भी 1.4 प्रतिशत बढ़कर दो साल के उच्चतम स्तर 88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications