इजरायल में भीषण आग में 40 मरे

तेल अवीव, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के इतिहास में अब तक की सबसे भीषण आग लगी है जिसमें 40 लोग मारे गए हैं। हजारों एकड़ भूमि पर आग फैली हुई है जिसे बुझाने के प्रयास चल रहे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "यह एक तबाही की तरह है। इस प्रकार की तबाही के बारे में अब तक हमें पता नहीं था।"

इजरायली प्रधानमंत्री ने रूस, साइप्रस, ग्रीस और इटली से आग बुझाने में सहायता करने की अपील की है। यह आग इजरायल के तटीय शहर हाइफा के कारमेल हिल में लगी है और तेजी से फैल रही है।

साइप्रस और ग्रीस आग को बुझाने के लिए अपने हेलीकॉप्टर भेजने के लिए राजी हो गए हैं। हाइफा के अग्निशमन दल के प्रवक्ता ने कहा, "हमने आग पर से अपना नियंत्रण खो दिया है।"

उधर, जनसुरक्षा मंत्री ने कहा है कि इस बात की संभावना कम दिखती है कि आग पर काबू पाया जा सकेगा। अग्निशमन दल के कर्मचारी हालांकि आग तेजी से फैल रही है।

अभी तक आग की वजह से कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन दूसरे सूत्र इसकी संख्या 40 बता रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+