शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 26 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 15.19 अंकों की बढ़त के साथ 20007.89 पर खुला। सेंसेक्स ने 20,067.81 के अधिकतम और न्यूनतम 19,877.12 अंक के दायरे में कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कम्पनियों के शेयरों में से 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सबसे अधिक बढ़ोतरी हीरो होंडा (2.47 फीसदी), सिप्ला (1.76 फीसदी), जिंदल स्टील (1.53 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.19 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनीलीवर (1.10 फीसदी) के शेयरों में हुई।
सेंसेक्स में सर्वाधिक गिरावट डीएलएफ (4.53 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (4.29 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.27 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.39 फीसदी) और एसीसी (2.00 फीसदी) के शेयरों में हुई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 1.65 अंक की तेजी के साथ 6013.35 पर खुला। निफ्टी ने 6025.40 के अधिकतम और न्यूनतम 5964.25 अंक के दायरे में कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 185.67 अंक गिरकर 7,883.02 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 304.50 अंक गिरकर 9,858.98 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में नौ सैक्टरों में गिरावट देखी गई। बढ़ने वाले चार सेक्टरों में रहे सूचना प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), वाहन (0.30 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) और तेज खपत वाले उपभोक्ता उत्पाद (0.16 फीसदी)। इस सप्ताह सर्वाधिक तेज चल रहे रियल्टी में मुनाफा वसूली के कारण सर्वाधिक 4.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.63 फीसदी), धातु (1.25 फीसदी), बैंकिंग सेक्टर (0.90 फीसदी) और बिजली (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 703 शेयरों में तेजी और 2206 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 130 शेयरों के भाव पिछले दिन के स्तर पर ही बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications