आक्रमक व्यवहार के लिए नकारात्मक परवरिश जिम्मेदार
एक शोध से यह पता चला है कि बच्चों में पाई जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए नकारात्मक और सकारात्मक परवरिश की मुख्य भूमिका होती है।
इन-व्रिटो निषेचन के माध्यम से पैदा हुए बच्चों के व्यवहार पर किए गए शोध से यह पता चला है कि जो बच्चे अनुवांशिक तौर पर अपने माता-पिता से जुड़े होते हैं और जो अनुवांशिक तौर पर खुद को जन्म देने वालों से नहीं जुड़े होते हैं, उनके व्यवहार में अंतर पाया जाता है।
ओटागो विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिसर्च ऑन चिल्ड्रेन एंड फेमिलीज विभाग के अध्यक्ष गॉर्डन हारोल्ड के नेतृत्व में किए गए शोध से यह बात सामने आई है कि बच्चों के मानसिक विकास में इस बात का खासा असर होता है कि वह किस तरह के माता-पिता की देखरेख में पले हैं। यहीं पर नकारात्मक और सकारात्मक परवरिश का असर पैदा होता है।
इस शोध में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ बेहद कड़ाई से पेश आते हैं, उनके बच्चों में आक्रमकता भर जाती है लेकिन यह सच नहीं है कि ऐसे बच्चे आमतौर पर अवसाद का शिकार होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications