गर्भ में शिशु के विकास को प्रभावित करता है शोर

लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। यदि आप शोर-शराबे वाले इलाके में या सड़कों के नजदीक रहती हैं तो शांत इलाकों में रहने वाली महिलाओं की तुलना में आपके अल्पविकसित शिशुओं को जन्म देने का खतरा ज्यादा रहता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

जापान के ओकायामा 'ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडीसिन' के अध्ययनकर्ता टकेशी योरिफुजी कहते हैं कि यातायात से होने वाला वायु व ध्वनि प्रदूषण अल्पविकसित बच्चों के जन्म के लिए जिम्मेदार है।

'इपिडिमियोलॉजी' जर्नल के मुताबिक अध्ययन में टोक्यो से 94 मील दूर स्थित शिजुओका में 1997 व 2008 के बीच जन्में 14,000 से ज्यादा शिशुओं को शामिल किया गया था।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार अध्ययन में प्रत्येक गर्भावस्था की विस्तृत जानकारी इकट्ठी की गई और व्यस्त सड़कों के नजदीक रहने वाली माताओं के शिशुओं पर शोर का प्रभाव देखा गया।

उन्होंने देखा कि व्यस्त मार्गो के नजदीक रहने वाली 15 प्रतिशत महिलाएं सड़कों से दूर रहने वाली 10 प्रतिशत महिलाओं की तुलना में 37 सप्ताह में ही अपने बच्चे को जन्म दे देती हैं। सामान्य गर्भावस्था 40 सप्ताह तक रहती है।

वैसे महिलाओं की आयु, उनका कामकाजी होना और धूम्रपान जैसी बातें भी अल्पविकसित शिशु के जन्म के लिए दोषी हैं लेकिन शोधकर्ताओं के दल के मुताबिक व्यस्त यातायात वाली सड़कों के नजदीक रहने वाली महिलाओं के ऐसे बच्चों को जन्म देने का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

ऐसी महिलाओं में 32 या 28 सप्ताह से पहले ही प्रसव होने का खतरा रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+