लोकायुक्त की शिकायत के बाद कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का इस्तीफा (लीड-1)
येदियुरप्पा ने कहा, "मैनें उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।"
उन्होंने कहा कि इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन नायडू ने यह फैसला उनके खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए लिया है।
वर्ष 2008 में सत्ता संभालने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में नायडू इस्तीफा देने वाले चौथे मंत्री हैं।
कर्नाटक लोकायुक्त द्वारा नायडू, उनके बेटे कट्टा जगदीश नायडू और अन्य आठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद नायडू ने इस्तीफा दिया है।
जिन अन्य मंत्रियों ने इससे पहले इस्तीफा दिया है उनमें हरातालु हलप्पा के खिलाफ बलात्कार, एस. एन. कृष्णया शेट्टी पर एक जमीन सौदे में अनियमितता और रामचंद्र गौड़ा पर सरकारी मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोप थे।
नायडू पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी कम्पनियां चलाने और उन जमीनों के लिए सरकार से मुआवजा हासिल करने के आरोप लगाए हैं जो उनकी अपनी नहीं थीं।
नायडू के बेटे को सितम्बर में जमीन सौदे के मामले में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जगदीश को जमानत पर छोड़ा गया है।
नायडू के पास जैव प्रौद्योगिकी और आवास विभाग भी थे। उन्होंने अपने ऊपर और बेटे पर लगे आरोपों का खंडन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications