किराये में वृद्धि का प्रस्ताव अनुचित : पटेल
पटेल ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि सरकार ने किराये के मसले पर सुझाव देने के लिए नई आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया जो सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर सुझाव देगी।
उल्लेखनीय है कि घरेलु एयरलाइंस कम्पनियों ने 750 किलोमीटर से कम और 1400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए 10,500 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक के किराये का प्रस्ताव दिया है। कम्पनियों के प्रस्ताव के मुताबिक टिकटों की अग्रिम बुकिंग पर किराये में कमी आ सकती है लेकिन अंतिम समय में टिकट लेने पर किराया 10,500 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकता है।
पटेल ने कहा, "किराये में पारदर्शिता होनी चाहिए। यात्रियों को किराये के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि डीजीसीए इस मसले को देख रहा है और इस पर विचार के लिए शनिवार को एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा।
पटेल ने एक सवाल पर कहा कि 'पीक सीजन' में किराये में वृद्धि हो सकती है और यह 10 हजार से बढ़कर 12 या 14 हजार रुपये हो सकता है लेकिन यह 30 हजार रुपये नहीं हो सकता। यह पूरी तरह अनुचित है।
उन्होंने आशा जताई कि यह मसला दस दिन में सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा, "संभवत: दीपावली के समय किरायो में बेतहाशा वृद्धि हुई थी लेकिन हम चाहते हैं कि क्रिसमस पर लोगों को ऐसी परेशानी न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications