नक्सलियों की सक्रियता के कारण तेलंगाना में अलर्ट
वारंगल जिले में इतुरानाग्राम के वन क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस और नक्सल विरोधी 'ग्रेहाउंड्स' के जवानों ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। साथ ही करीमनगर में भी सुरक्षा अभियान शुरू किए गए हैं, जहां नक्सलियों ने तीन लोंगों की हत्या कर दी थी।
नक्सलियों ने दोनों जिलों में तीन लोगों को अगवा भी कर लिया है और एक सरकारी बस को आग लगा दी। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से इस इलाके में नक्सलियों के दाखिल होने की मिली जानकरी के बाद हमले की आशंका के मद्देनजर खम्माम, वारंगल, करीमनगर और अदिलाबाद जिले में पुलिस सतर्क है।
पुलिस को उड़ीसा से सटे इलाकों में भी नक्सली हमले की आशंका है और नेताओं को आंतरिक इलाकों में न जाने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications