पालनिवेल संभालेंगे मलेशियन इंडियन कांग्रेस की कमान
समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार वर्ष 1979 में 'मलेशियन इंडियन कांग्रेस' के गठन से अब तक 74 वर्षीय वेल्लू पार्टी प्रमुख के पद पर बने हुए हैं। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान नए अध्यक्ष के तौर पर 61 वर्षीय पालनिवेल औपचारिक रूप से बागडोर संभालेंगे। इस कार्यक्रम में मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक के शामिल होने की संभावना है।
वेल्लू भारत के अलावा चार अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मलेशिया के विशेष दूत होंगे।
समाचार पत्र के अनुसार वेल्लू एमआईसी प्रमुख का पदभार छोड़ने के बाद दक्षिण एशियाई देशों में मलेशिया के विशेष दूत होंगे। सरकार को उम्मीद है कि वेल्लू के नई जिम्मेदारी संभालने से दक्षिण एशियाई नेताओं के साथ सम्बंध सुधरेंगे और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योग से मलेशियाई कम्पनियों को लाभ मिलेगा।
घरेलू मोर्चे पर देखा जाए तो प्रारंभिक संसदीय चुनाव के वक्त एमआईसी में बदलाव किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि एमआईसी करीब 20 लाख भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जो रजाक के नेतृत्व वाली 'बर्सियन नेशनल'(बीएन) गठबंधन सरकार में शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications