सुरक्षा मसले पर मुख्यमंत्री से मिला पूर्वोत्तर का प्रतिनिधिमंडल
प्रतिनिधिमंडल में पूर्वोत्तर के सामाजिक कार्यकर्ता और वकील शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल और दिल्ली पुलिस की दूसरी बैठक शनिवार को बुलाई है।
दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म मामले के पांच में से दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। पूर्वोत्तर के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि केवल गिरफ्तारी से समस्या खत्म नहीं होगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल 'नार्थइस्ट सपोर्ट सेंटर एंड हेल्पलाइन' के प्रवक्ता मधु चंद्रा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अच्छी खबर है, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो सकता। दिल्ली में पूर्वोत्तर की महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है।"
चंद्रा ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में पूर्वोत्तर की महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए हमलोग मुख्यमंत्री से मिले। दीक्षित ने कहा कि सुरक्षा मामले को पुलिस देखती है इसलिए बेहतर होगा कि उनके साथ बैठक की जाए। दिल्ली पुलिस के अधिककारियों के साथ हमारी दूसरी बैठक शनिवार को होनी है।"
उन्होंने कहा, "पिछले साल मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने का वादा किया था। लेकिन इसके मद्देनजर कुछ नहीं किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications