अलकायदा रियाद पर हमला करना चाहता था
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार सऊदी अरब के निवासी मुहम्मद अल-अवाफी ने अरबी टीवी चैनल, अल-अरबिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "हमारा प्रयास सऊदी युवकों की भर्ती करने पर केंद्रित था, क्योंकि हम किसी भी कीमत पर रियाद पर हमला करना चाहते थे, इसलिए क्योंकि सऊदी अरब दुनिया के मुसलमानों के लिए एक संदर्भ बिंदु है।"
मुहम्मद अल-अवाफी, अरब प्रायद्वीप में अलकायदा (एक्यूएपी) के एक पूर्व नेता है। इस संगठन की स्थापना 2009 में अलकायदा की यमन शाखा और सऊदी शाखा के विलय के साथ हुई थी। समझा जाता है कि यह संगठन दक्षिणी यमन में स्थित है।
अल-अवाफी फिलहाल सऊदी अरब सरकार को सहयोग दे रहा है और अलकायदा के बारे में जानकारियां उपलब्ध करा रहा है।
अल-अवाफी ने कहा, "अलकायदा के ठिकाने मध्यपूर्व के बाहरी हिस्से में स्थित थे और उसे रियाद में स्थित ठिकानों पर हमले करने के आदेश भी मिले थे।"
अल-अवाफी ने यह भी दावा किया है कि ईरान खाड़ी क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहता है। वह यमन के उत्तर में स्थित अल-हूथी शिया विद्रोहियों के जरिए यमन में दखल देना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications