बिहार सरकार जिम्मेदारी से काम करेगी - कुंवर
बिहार की 15वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कुंवर ने राज्य के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पुलिस क्षमता में बढ़ोतरी करेगी तथा उर्जा में क्षेत्र में सुधार करने के लिए विशेष कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में सुधार किया जायेगा और राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की केन्द्र सरकार से मांग जारी रखी जाएगी। सरकार का मानना है कि बिहार जैसे पिछड़े राज्य को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है, तो राज्य में पूंजी निवेश बढ़ेगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वषरें में राज्य में 10 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा गया है। अल्पसंख्यकों के लिए भी कई योजनाओं को आरंभ करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द हर कीमत पर बनाये रखा जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वषरें में सभी गांवों में बिजली पहुंच दी जाएगी तथा बिजली वितरण में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications