सीमा के पास युद्धाभ्यास करेगा दक्षिण कोरिया
सियोल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया अपनी विवादास्पद समुद्री सीमा के पास तोपों व गोला-बारूद से युद्धाभ्यास करने की योजना बना रहा है। यह जानकारी समाचार एजेंसी योनहैप ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सियोल ने 23 नवम्बर को उत्तर कोरिया द्वारा उसके एक द्वीप पर की गई गोलाबारी के बाद रुख कड़ा करने का संकल्प लिया है। गोलाबारी में दक्षिण कोरिया के दो सैनिक व दो नागरिक मारे गए थे।
दक्षिण कोरियाई नौसेना ने हाल ही में अमेरिकी नौसेना के साथ चार दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास सम्पन्न किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications