पोलैंड में ठंड से अब तक 18 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पोलिश प्रेस एजेंसी के हवाले से बताया कि पूर्वी पोलैंड में रातोंरात तापमान माइनस 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मध्य पोलैंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था विफल हो गई और 30,000 लोग अपने घरों में सर्दी से ठिठुरते रहे।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे यदि किसी बेघर को पार्को में सोते हुए देखें तो पुलिस को सूचित करें। बेघरों को गर्म पनाहगारों में ले जाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications