सू की म्यांमार में लोकतंत्र बहाली को सहज बनाने के पक्ष में
समाचार एजेंसी डीपीए ने यह बात गुरुवार को 'सिंगापुर न्यूज' के हवाले से बताई।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 65 वर्षीय सू की ने पिछले 20 साल में 15 बार नजरबंदी की सजा काट चुकी हैं। हालिया नजरबंदी से वह 13 नवम्बर को मुक्त हुईं।
'स्ट्रेट्स टाइम्स' को फोन पर दिए साक्षात्कार में सू की ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के लिए और करीबी से सहयोग करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications