बेंगलुरू में परामर्श केंद्र खोलेगा फ्रांस
फ्रांस के उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री वालेरी पेक्रीज बेंगलुरू में शनिवार को परामर्श केंद्र का उद्घाटन करेंगे। भारत में फ्रांस का यह चौथा परामर्श केंद्र होगा। इस केंद्र से दक्षिण क्षेत्र के लोगों को सेवाएं दी जाएंगी।
इसके बाद पेक्रीज रविवार को कोलकाता स्थित परामर्श केंद्र को दोबारा शुरू करेंगे। फ्रांस के दो और परामर्श केंद्र मुम्बई और पांडिचेरी में हैं।
फ्रांस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक और सामरिक करारों के मद्देनजर भारत में अपने राजनयिक कार्यालयों और बुनियादी जरूरतों को उन्नत बनाया है।
फ्रांस यूरोप में भारत का पांचवा बड़ा व्यापार सहयोगी बन चुका है। गत वर्ष दोनों देशों के बीच करीब 5.36 अरब यूरो का व्यापार हुआ।
इसके साथ ही दोनों देशों ने वर्ष 2012 तक द्विपक्षीय व्यापार को 12 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी कार्ला ब्रुनी और सात वरिष्ठ मंत्रियों के साथ सरकोजी की भारत यात्रा शनिवार को बेंगलुरू से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश अपने आर्थिक और सामरिक करारों को नई ऊंचाई देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications