जापान और अमेरिका करेंगे सबसे बड़ा युद्धाभ्यास

समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने सरकार के हवाले से बताया है कि जापान के ओकीनावा द्वीप के समीप होने वाले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की नौसेना के करीब 60 जंगी जहाज और 400 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। यह युद्धाभ्यास अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास के दो दिन बाद शुरू हो रहा है।

'क्योदो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक पीले सागर में हुए युद्धाभ्यास में अमेरिकी लड़ाकू विमानों से सुसज्जित यूएसएस जार्ज वाशिंगटन ने हिस्सा लिया था।

ज्ञात हो कि जापान की समुद्री सीमा में होने वाले इस युद्धाभ्यास के लिए दक्षिण कोरिया पहली बार अपने पर्यवेक्षक भेजने वाला है। जबकि जापान ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए युद्धाभ्यास के लिए गत जून में पर्यवेक्षक भेजा था।

'क्योदो न्यूज' ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि टोक्यो को उम्मीद है कि दक्षिण कोरिया की मौजूदगी को उसके अपने पड़ोसी देश के लिए समर्थन के तौर पर देखा जाएगा और इससे जापान को उत्तरी कोरिया के साथ अपहरण के मुद्दे को सुलझाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि जापान चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता और उससे हाल ही में हुए क्षेत्रीय विवादों से संबंधों में आई कड़वाहट को लेकर चिंतित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+