ब्रिटेन में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त
लंदन का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा गैटविक शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तक बंद रहा।
समाचार पत्र 'गार्जियन' ने गैटविक हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, "हम उड़ानों को शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारी टीम हवाई जहाजों को सुरक्षित उतरने के लिए हवाई पट्टी पर काम कर रही है।"
उधर, रेलगाड़ी कंपनियां मौसम से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर कंपनियों ने अपनी सेवाओं को स्थगित कर दिया है। सुसक्स के थ्री ब्रिजेज रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी में 300 यात्री पूरी रात फंसे रहे। रेलगाड़ी से यात्रा करने वाले लोगों को विशेष परिस्थितियों में ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
ब्रिटेन की सरकार ने बर्फबारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करने के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications