मुम्बई हमला तालमेल के अभाव का नतीजा : नौसेना प्रमुख
उन्होंने कहा कि भारत की खुली हुईं समुद्री सीमाएं बाहरी तत्वों को लम्बा रास्ता देती है। मुम्बई हमले के बाद इन सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वर्मा ने चार दिसम्बर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "26/11 के हमले की एक वजह विभिन्न समुद्री साझेदारों के बीच तालमेल का अभाव है। उन्हें समुद्री सुरक्षा के लिए कुछ करना चाहिए था। नौसेना एवं तट रक्षकों के लिए यह आवश्यक नहीं था।"
नौसेना प्रमुख ने कहा कि नौसेना एवं तट रक्षक सूचना मिलने पर ही भारत के 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबे समुद्री तटों की गश्त कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2008 में समुद्री रास्ते से लश्कर-ए-तैयबा के कम से कम 10 पाकिस्तानी आतंकी मुम्बई में घुसे थे। उन्होंने भीड़ वाले विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट किए एवं गोलीबारी की, जिसमें 166 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications