लखनऊ के नॉवेल्टी सिनेमा हॉल में आग, कोई हताहत नहीं (लीड-1)
अलीगंज इलाके स्थित नॉवेल्टी सिनेमा हॉल की दर्शक दीर्घा में आग उस समय लगी, जब फिल्म 'ब्रेक के बाद' का 6.30 बजे का शो शुरू होने जा रहा था।
लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि अग्निशमन कर्मचारियों ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया।
तिवारी ने कहा कि चूंकि शो शुरू नहीं हुआ था, इसलिए घटना के वक्त कम ही लोग सिनेमा हॉल के अंदर मौजूद थे। आग लगते ही ज्यादातर लोग तुरंत बाहर निकल आए और कुछ को बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, दर्शक दीर्घा की कुछ कुर्सियां जल गईं।
तिवारी ने कहा कि आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications