सितम्बर में 1.71 करोड़ नए मोबाइल ग्राहक बने
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 2.55 फीसदी वृद्धि हुई।
इसके साथ ही भारत में मोबाइल और बुनियादी फोन कनेक्शन का कुल आंकड़ा 72.328 करोड़ तक पहुंच गया और टेलीफोन घनत्व 60.99 फीसदी हो गया।
सितम्बर में मोबाइल फोन ग्राहकों में हुई वृद्धि में सबसे अधिक 36 फीसदी योगदान भारत संचार निगम लिमिटेड ने किया। इसके साथ ही कम्पनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 7.83 करोड़ हो गई।
इसके बाद टाटा टेलीसर्विसेज (22 लाख) और यूनीनॉर (22 लाख) का योगदान रहा। इसके साथ ही दोनों कम्पनियों के ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 7.9 करोड़ और 1.12 करोड़ हो गई।
भारती एयरटेल (20 लाख) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (20 लाख) ने कुल 40 लाख ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही दोनों कम्पनियों के ग्राहकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 14.33 करोड़ और 11.73 करोड़ हो गई।
ब्रॉडबैंड के ग्राहकों में सितम्बर में 2.08 फीसदी की वृद्धि हुई और उनकी कुल संख्या 1.008 करोड़ से बढ़कर 1.029 करोड़ पहुंच गुई।
इस माह हालांकि तार वाले बुनियादी फोन की संख्या में गिरावट जारी रही और यह अगस्त में 3.577 करोड़ से घटकर सितंबर अंत तक 3.557 करोड़ पर आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications