उप्र में मुठभेड़ के बाद 2 अपराधी गिरफ्तार
जिले के बीबीनगर इलाके में करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हरेंद्र और दीपक कुमार को धर दबोचा। दोनों के पास से पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरादम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक एस. एन. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई की गई और बाद में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे अपराधी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। सिंह ने कहा कि तीनों की बीबीनगर में होने की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी करके कार्रवाई की गई।
सिंह के मुताबिक दोनों अपराधियों के खिलाफ बुलंदशहर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर और बागपत जिलों के विभिन्न थानों में दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपक गाजियाबाद का रहने वाला है और हरेंद्र स्थानीय निवासी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications