सेना ने उमर से माफी मांगी
सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कोचर ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि सेना की उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल ने बुधवार को इस मसले को हल करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री से माफी मांगी है।
"मुख्यमंत्री और सेना कमांडर के संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और उनके कामकाजी रिश्ते काफी अच्छे हैं। यह पूरा मामला अत्यंत खेदजनक है।"
बयान में कहा गया, "प्रदेश सरकार और सेना के संबंध काफी अच्छे हैं और यह बरकरार रहेंगे।"
जसवाल ने अब्दुल्ला को स्पष्ट किया कि सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को अनधिकृत रूप से सेना का बयान जारी कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सोमवार को श्रीनगर में हुई एक मुठभेड़ में आतंकवादी बताए जा रहे तीन लोगों को मार दिया गया था।
जसवाल ने अब्दुल्ला से कहा कि यह बयान जारी करने में सेना की उत्तरी कमांड की कोई भूमिका नहीं है।
मंगलवार को जारी हुए बयान में कहा गया था कि सेना और बंकरों को हटाने की कोशिशों से अलगाववादियों को बढ़ावा मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications