शीला से महिला सुरक्षा पर चर्चा करेगा पूर्वोत्तर का प्रतिनिधिमंडल
पिछले सप्ताह मिजोरम की एक बीपीओकर्मी के साथ राजधानी में सामूहिक बलात्कार की घटना होने के बाद यह मुलाकात हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'निरंतर' के सदस्य भी शामिल होंगे।
पूर्वोत्तर सहायता केंद्र व हेल्पलाइन के प्रवक्ता मधु चंद्रा ने आईएएनएस को बताया, "हम पूर्वोत्तर की महिलाओं की शहर में सुरक्षा पर चर्चा करने और इसे सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए कल (शुक्रवार को) मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे हैं।"
चंद्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों ने गुरुवार को उनसे मुलाकात कर चर्चा की कि पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए शहर को किस तरह से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, "पुलिस अधिकारियों ने मुझसे पूछा कि हम पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए शहर को सुरक्षित बनाने के लिए साथ में काम कैसे कर सकते हैं। मैंने उन्हें दो सुझाव दिए। उनमें से एक यह था कि शहर के असुरक्षित इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाए। हमने ऐसे इलाकों की एक सूची भी उपलब्ध कराई है।"
उन्होंने बताया कि दूसरा सुझाव यह था कि पूर्वोत्तर समुदाय के प्रति भेदभाव रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications