उड़ीसा में नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह के कारण यातायात प्रभावित
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि निजी और सार्वजनिक वाहन सड़क पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। नक्सलियों के समारोहों के चलते मल्कानगिरी, गजापति और रायगड़ा जिलों में यातायात प्रभावित हुआ।
अधिकारी ने बताया कि बस मालिक हमले की आशंका को देखते हुए बसों को नहीं चला रहे हैं। पीएलजीए सप्ताह के दौरान नक्सली अपनी सेना में और लागों को भर्ती करने का प्रयास करेंगे।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीएलजीए सप्ताह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications