संसद की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित (लीड-1)
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके चलते अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच कुछ जरूरी विधायी कार्य निपटाए गए और इसके बाद कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी यही नजारा रहा और कार्यवाही पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा नहीं थमा और कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications