दिल्ली में पारा लुढ़का, सर्दी बढ़ी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तड़के कोहरा छाया हुआ था लेकिन दिन में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। आने वाले दिनों में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। शाम के समय के तापमान में कमी आने का अनुमान है।"
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जो औसत से दो डिग्री कम होगा।
अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।
अधिकतम आद्र्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आद्र्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications