यूरोप, अमेरिका से मिले अच्छे संकेत, जापानी शेयर बाजार में उछाल
जापान का प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 सूचकांक 178.07 अंक (1.78 प्रतिशत) बढ़कर 10,166.12 अंक पर पहुंच गया। वहीं टोपिक्स सूचकांक 11.77 अंक (1.36 प्रतिशत) बढ़कर 877.84 अंक पर पहुंचा।
यूरो और डॉलर के मुकाबले येन के मूल्य में गिरावट से निर्यातकों को मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। कमजोर येन के कारण जापानी उत्पाद विदेशी बाजारों में ज्यादा प्रतिस्पर्धी और मुनाफेदार होंगे।
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को अर्थव्यवस्था से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते मजबूती का रुख रहा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि देश के 12 में से 10 क्षेत्रों में औद्योगिक उत्पादन और उपभोक्ता खर्च में वृद्धि हुई है।
जापानी उत्पादों के लिए अमेरिका एक प्रमुख बाजार है। जापान ने अक्टूबर में अपने कुल निर्यात का 16 प्रतिशत अमेरिका को निर्यात किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।