नवंबर में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रही मजबूती
बैंक के मुताबिक देश के 12 में से 10 क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में नवंबर महीने में मजबूती आई, जबकि अक्टूबर में केवल आठ क्षेत्रों में मजबूती दिखी थी।
इस अवधि में नौकरियों में वृद्धि हुई लेकिन फेडरल बैंक और राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के लिए अब भी 10 फीसदी की उच्च बेरोजगारी दर चिंता का विषय बनी हुई है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में विकास की दर अच्छी है और आने वाले समय में खुदरा विक्रेताओं को बेहतर बिक्री दर्ज होने की संभावना है।
फिलाडेल्फिया और सेंट लुईस दो ऐसे क्षेत्र रहे जहां की अर्थव्यवस्था का रुख मिला-जुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications