कनाडाई शेयर बाजार मंदी पूर्व के स्तर पर पहुंचा
इससे पहले विश्व का सबसे बड़ा ऊर्जा एवं खनन बाजार टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज सितम्बर 2008 में इस स्तर तक पहुंचा था।
अमेरिका में सकरात्मक आर्थिक संकेतों के चलते टीएसएक्स सूचकांक बुधवार को 195.47 अंक बढ़कर बंद हुआ। खनन क्षेत्र के शेयरों में चार प्रति की वृद्धि दर्ज की गई।
वित्तीय क्षेत्र के सूचकांक में 1.7 प्रतिशत की मजबूती रही। ऊर्जा और हेल्थकेयर क्षेत्र के सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा।
टीएसएक्स उत्तरी अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसमें 1,480 से ज्यादा कम्पनियां सूचीबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications