ब्रह्मोस मिसाइल के परीक्षण से पहले हजारों को हटाया गया
एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर से लगभग 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र की दो किलोमीटर की परिधि में आने वाले गावों के 2,500 वयस्क लोगों और लगभग 750 बच्चों को सुबह तड़के उस इलाके से हटा दिया गया।
जिले के अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को दो अस्थाई शिविरों में रखा गया है।
वैज्ञानिकों ने ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण गुरुवार को करने की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है और यह 200-300 किलोग्राम युद्धक सामग्री ले जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications